All India News 24 – Congress News नमस्कार दोस्तों एक बार फिर हाज़िर हु लेकर अज की ताज़ा खबर तोह चलिये जान लेते है। केंद्र में सत्ता से पिछले 7 सालों से दूर हने वाली कांग्रेस पार्टी अब आर्थिक तंगी से परेशान है। कहा जा रहा है कि पार्टी को फंड की भारी कमी हो गई है। ऐसे में पार्टी के बड़े नेताओं ने उन राज्यों से मदद मांगी है ,जहां कांग्रेस की सरकार है। Congress News पिछले दिनों आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कुछ सीनियर सदस्यों ने इस मुश्किल हालात से निपटने के लिए झारखंड ,महाराष्ट्र और पंजाब के नेताओं से बातचीत की थी। इस बैठक में राज्य के मंत्रियों के अलावा संगठन के भी कई नेता मौजूद थे। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक , इस बैठक में मुख्य तौर पर राज्य में नए अध्यक्षों की नियुक्ति और संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा होनी थी। लेकिन बैठक में पार्टी में भारी फंड की कमी को लेकर चर्चा की गई। पार्टी की नज़रें फिलहाल पांच राज्यों में होने वाले विधान चुनाव पर टिकी है। Congress News केरल , असम , पश्चिम बंगाल , तमिलनाडु और पुदुचेरी में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी को फंड की ज़रूरत है। इसके अलावा कांग्रेस के नए हेडक्वार्टर के कंसट्रक्शन का काम चल रहा है।
यहां भी पार्टी को पैसों की ज़रूरत है। पार्टी के अपने नेताओं ने कितना पैसा दिया , इसकी बात करें तो .. कांग्रेस को 2019-20 में 139 करोड़ रुपये से ज़्यादा चंदा मिला। Rahul Gandhi News पार्टी के सदस्यों में सबसे ज़्यादा चंदा कपिल सिब्बल ने दिया। उन्होंने पार्टी कोष में 3 करोड़ रूपये का योगदान दिया। कांग्रेस को साल 2018-19 में 146 करोड़ रुपये मिले थे। एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1,08,000 रुपये , जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 54,000 और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 50,000 रुपये चंदा दिया। इसके अलावा , कांग्रेस को कॉर्पोरेट घरानों से कुछ ख़ास मदद नहीं मिली। कांग्रेस को फंड की कमी साल 2014 में सत्ता में हटने के बाद से हो रही है। Rahul Gandhi News बीजेपी के बढ़ते कद के आगे राज्यों में भी विपक्ष कमज़ोर होती जा रही है। कांग्रेस की सरकार इस समय सिर्फ़ तीन राज्यों- पंजाब , राजस्थान और छत्तीसगढ़ में है। इसके अलावा महाराष्ट्र और झारखंड में पार्टी की गठबंधन सरकार है। ये सच्चाई है कि प्राइवेट संस्थानों से तभी किसी पार्टी को फंड मिलते हैं जब वो सत्ता में रहती है। Rahul Gandhi News लिहाज़ा पार्टी अपने सांसद और विधायकों को दान देने के लिए कह रही है। लेख पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद इसी तरह की सही खबरों के लिए जरिये हमारे न्यूज़ नेटवर्क allindianews24.in से अज के लिए इतना ही दीजिए इजाज़त हमे फॉलो करना न भूले जय हिंद जय भारत।